ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मैडिसन विल्सन कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

नेपल्स। आस्ट्रेलिया की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक मैडिसन विल्सन को कोविड-19 के उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विल्सन का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। उन्हें कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण नेपल्स में अंतरराष्ट्रीय तैराकी लीग से हटना पड़ा था। विल्सन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि उन्हें आगे की देखभाल और निगरानी के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2021: श्रेयस अय्यर की वापसी के साथ नंबर वन की फॉर्म बरकरार रखने मैदान में उतरेगा दिल्ली कैपिटल्स

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विश्राम करने के लिये कुछ समय निकाल रही हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं जल्द ही वापसी करने के लिये तैयार रहूंगी। ’’ तोक्यो ओलंपिक में विल्सन ने 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण और 4x200 फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में भी रिले में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया था।

प्रमुख खबरें

Kalpataru Projects का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़ा, 292 करोड़ रुपये रहा

IPL 2027 नीलामी से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच ट्रेड, Liam Livingstone टीम में शामिल

Asian Champions Trophy: भारत ने Japan को 4-1 से हराकर छठी बार जीता खिताब