Olympic Tokyo 2020: मनिका बत्रा की शानदार वापसी, मारग्रेट को हराकर अगले दौर में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

भारतीय स्टार मनिका बत्रा ने पहले दो गेम में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके रविवार को यहां यूक्रेन की मारग्रेट पेसोत्सका को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से हराकर तोक्यो ओलंपिक की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। मनिका को लय हासिल करने में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन वह आखिर में 57 मिनट तक चले इस मैच में 20वीं रैकिंग की यूक्रेनी खिलाड़ी को 4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 11-5, 11-7 से हराने में सफल रही।

 

 

इसे भी पढ़ें: Olympic : बैडमिंटन खिलाड़ी क्रिस्टी ने कोरोना में जान गंवाने वाले अपने भाई को जीत समर्पित की

उक्रेनी खिलाड़ी ने पांचवें गेम में शुरू में बढ़त हासिल की लेकिन मनिका ने वापसी करने में देर नहीं लगायी और स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया। इस बीच उनके स्मैश देखने लायक थे। पेसोत्सका हालांकि लगातार तीन अंक बनाकर मैच में फिर से बढ़त हासिल कर दी। मनिका छठे गेम में भी एक समय 2-5 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने इसके बाद लगातार नौ अंक बनाकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में तो मनिका ने अपने खेल पर अच्छी तरह से नियंत्रण बना दिया था। उक्रेनी खिलाड़ी के पास उनके स्मैश का कोई जवाब नहीं था। मनिका ने फोरहैंड स्मैश पर यह मैच अपने नाम किया। मनिका इस मैच में भी अपने कोच के बिना उतरी थी। उनके निजी कोच को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिली और इस भारतीय खिलाड़ी ने विरोध में राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय की सेवाएं लेने से इन्कार कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी