जगदीप धनखड़ को ओम बिरला ने दी बधाई, कहा- किसान-पुत्र की उपराष्ट्रपति पद तक की यात्रा प्रेरणादायी

By अंकित सिंह | Aug 06, 2022

उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ को मिली जीत के बाद उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। इन सबके बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जगदीप धनखड़ के आवास पहुंचे और उन्हें इस जीत पर बधाई दी है। इसके साथ ही ओम बिरला ने कहा कि श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई। उनका दीर्घ सार्वजनिक जीवन सदैव आम जनता के कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के छोटे से गांव ‘किठाना’ के एक किसान-पुत्र की देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की यात्रा प्रेरणादायी है। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, उपराष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत पर दी बधाई

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी के तौर पर 528 वोट हासिल किए और विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को पराजित किया। अधिकारियों ने बताया कि अल्वा को सिर्फ 182 वोट हासिल हुए। इस चुनाव में कुल 725 सांसदों ने मतदान किया था, जिनमें से 710 वोट वैध पाए गए, 15 मतपत्रों को अवैध पाया गया। अब 71 वर्षीय धनखड़ एम वेंकैया नायडू के स्थान पर देश के नए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति होंगे। वह भारत के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर