Om Birla ने राजस्थान के बूंदी में 29 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी में 29 करोड़ रुपये की लागत से टाउन हॉल और सड़क विकास परियोजनाओं का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया और जिले को पर्यटन, कृषि और उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित करने की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बूंदी को विकास के मामले में अग्रणी बनाना और इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन शहर के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन, कृषि, उद्योग और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप एक व्यापक विकास योजना तैयार की गई है।

बूंदी की पर्यटन क्षमता पर प्रकाश डालते हुए बिरला ने कहा कि रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य जिले को पर्यावरण पर्यटन में राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलायेगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कोटा-बूंदी ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डे से हवाई सेवाएं शुरू होने के बाद यातयात संपर्क में सुधार होगा और निवेश को आकर्षित करके औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्होंने घोषणा की कि आधुनिक कृषि तकनीकों पर प्रशिक्षण और जानकारी प्रदान करने के लिए एक कृषि-तकनीक मेले का आयोजन किया जायेगा।

प्रमुख खबरें

HUL का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 2,796 करोड़ रुपये, 19 रुपये का Interim Dividend घोषित

आसियान रक्षा बैठक से इतर मिले राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ, जानें क्या हुई बात?

Asian Para Games स्वर्ण पदक विजेता Neeraj Yadav ने की खुदकुशी

भ्रष्टाचार जांच के बीच देश छोड़ US भागे Flavio Bolsonaro, बोले Lula- कुछ छिपा रहे हैं