ओम बिरला ने किया ई-विधान प्रणाली का किया उद्घाटन, योगी बोले- अब सदन में मोटा बैग लाने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

By अभिनय आकाश | May 20, 2022

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण, प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन 20 और 21 मई को किया गया है। । राज्य की 18वीं विधानसभा में निर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम (प्रशिक्षण कार्यक्रम)का उद्घाटन 20 मई, को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी उपस्थित रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विधायकों के ई-विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। 

इसे भी पढ़ें: लालू के 17 ठिकानों पर CBI छापा, रेल मंत्री रहते लगे थे भ्रष्‍टाचार के आरोप, RJD समर्थकों का हंगामा

21 मई को सुबह 11:30 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में समारोह का समापन करेंगी। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी भी विधायकों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा का निर्वाचन मार्च में संपन्न हुआ। विधानसभा की वेबसाइट के अनुसार कुल 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 128 सदस्य पहली बार निर्वाचित होकर आये हैं।


प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा