ओम बिरला ने कोटा में बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2025

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के कोटा जिले के वर्षा प्रभावित कुदायला गांव का दौरा किया। वह ट्रैक्टर से जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

राज्य में बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात हुई भारी बारिश के कारण रामगंज मंडी नगर, खैराबाद, कुदायला और मायला समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हुआ। बिरला ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर भेजने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

NCP MLA Sana Malik की सफाई, मेरे UCC बयान को गलत समझा गया, Pakistan से तुलना अस्वीकार्य

देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देनेवाले मेजर शहीद वीर ऋषिकेश रामाणी को देश हमेशा याद रखेगा: मगनभाई पटेल

Rabri Devi को 7 दिन का अल्टीमेटम, Sarkari Bungalow खाली नहीं करने पर होगी कार्रवाई

नक्शे से मिटा देंगे...मोसाद ने ली मुनीर की सुपारी, फिर जो हुआ... हिला इजरायल