Rahul Gandhi निभा रहे नेता प्रतिपक्ष का कर्तव्य, Omar Abdullah ने किया समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आक्रामक रुख को सही ठहराते हुए, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सरकार को जवाबदेह ठहराकर बस अपना संवैधानिक कर्तव्य निभा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीब सात घंटे के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए एक युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज की। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का धरना समाप्त हो गया।

राहुल गांधी बस वही कर रहे हैं जिसकी देश उनसे उम्मीद करता है।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष के नेता का मुख्य काम सत्ता में बैठे लोगों से जवाब मांगना है और उम्मीद जताई कि गांधी अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रशासन पर दबाव बनाना जारी रखेंगे। इस बीच, महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टी राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने शुक्रवार को मांग की कि पिछले महीने दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल से घायल हुए युवक साहिल लोचब के मामले की पूरी जांच हो और इसके लिए आदेश देने वालों पर कार्रवाई की जाए। राकांपा (एसपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने का स्वागत किया, लेकिन कहा कि जांच में यह पता लगाया जाना चाहिए कि पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था।

प्रमुख खबरें

Madhur Knit Crafts IPO 24 अगस्त को खुलेगा, 95 से 100 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड

Gujarat के Bhavnagar में जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत, 61 बीमार

SEBI ने 25 Research Analysts का पंजीकरण किया रद्द, Karvy भी शामिल

UP में Cab Aggregators के लिए नई नियमावली लागू, Dynamic Pricing पर लगाई 50% की सीमा