उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में पर्यटन बहाल करने के प्रयासों पर संतोष जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

 जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कश्मीर में पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए उनके और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम सामने आ रहे हैं और पर्यटक घाटी में लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक यहां आए हैं और उनके साथ ही स्थानीय पर्यटक भी ठंड और बारिश के मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद पहलगाम में पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

इस हमले में 25 पर्यटक और खच्चर सेवा संचालित करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गयी थी। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत संतोष हो रहा है कि मेरे सहकर्मियों और मेरे द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका