अमित शाह का जिक्र कर बोले उमर अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा मिलने की उम्मीद

By अंकित सिंह | Apr 15, 2025

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा फिर से मिलेगा। अगस्त 2019 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया, जिससे जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा प्रभावी रूप से समाप्त हो गया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Train to Kashmir: बस चार दिन का इंतजार... 19 अप्रैल से दौड़ेगी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस

जम्मू-कश्मीर के सीएम ने यह भी कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नए वक्फ अधिनियम को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अब्दुल्ला ने कहा, "हमने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हम देखेंगे कि अदालत इस पर क्या फैसला करती है।" वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025, 8 अप्रैल (मंगलवार) को लागू हुआ। इस बीच, अन्य संगठनों ने भी अधिनियम के निहितार्थों के बारे में इसी प्रकार की चिंताएं उठाते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश