उमर अब्दुल्ला की मांग, रद्द हो साध्वी प्रज्ञा की जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव लड़ने के लिए फिट हैं तो वह जेल में रहने के लिए भी फिट हैं। प्रज्ञा मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी हैं और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के मुकाबले चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने बुधवार को कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार होंगी ।इस सीट पर उनका कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: सबसे चौंकाने वाले होंगे पूर्वोत्तर, बंगाल ओडिशा के चुनाव परिणाम: जेटली

श्रीनगर संसदीय सीट पर अपने पिता फारूक अब्दुल्ला के साथ वोट डालने के बाद उमर ने संवाददाताओं से बातचीत में उम्मीद जताई कि मामले की सुनवाई कर रही अदालत प्रज्ञा ठाकुर की जमानत रद्द कर देगी। उन्होंने कहा,‘‘प्रज्ञा आतंकी मामले में आरोपी हैं और स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बाहर हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि जिस अदालत ने उन्हें जमानत दी है, वह इसे रद्द कर देगी क्योंकि अगर वह चुनाव लड़ने के लिए फिट हैं तो जेल में रहने के लिए भी फिट हैं।’’ फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित