विपक्षी एकता पर बोले उमर अब्दुल्ला, हमारी भूमिका इसमें बहुत कम, अगर हम सारी सीटें भी जीत जाते हैं तो...

By अंकित सिंह | Jun 13, 2023

बिहार में होने वाले विपक्षी दलों की बैठक को लेकर अब चर्चाएं तेज होती दिखाई दे रही है। बिहार में नीतीश कुमार की मेजबानी में विपक्षी दलों की बैठक हो रही है जिसमें कई राजनीतिक दलों के प्रमुख शामिल होंगे। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। उमर अब्दुल्ला की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि हम विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे लेकिन हमारी इसमें भूमिका बेहद कम है। उन्होंने टीएमसी, डीएमके जैसी पार्टियों पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा और साफ तौर पर कहा कि पहले उन्हें एक होने दें। 

इसे भी पढ़ें: क्या है पीके की राजनीति, छह प्रदेशों के मुख्यमंत्री क्यों ले रहे हैं बिहार की राजनीति में दिलचस्पी

पटना में हो रही बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता दिखाने के लिए विपक्ष की बैठक बुलाई है। पटना में होने वाली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित 18 राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेतृत्व न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश में भाजपा की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन