वायुसेना के हमले पर उमर अब्दुल्ला ने कहा, यह बिल्कुल नया खेल है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद की शिविरों पर किया गया हमला ‘‘बिल्कुल नया खेल है’’ क्योंकि यह पहली बार है जब शांति काल में पड़ोसी देश में आतंकवादियों पर हवाई हमला किया गया है। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘बालाकोट हवाई हमले के साथ ही हम नई मिसाल में पहुंच गए हैं। उरी के बाद हुआ सर्जिकल स्ट्राइक हमारे नुकसान का बदला लेने के लिए था, लेकिन बालाकोट जैश के संभावित हमलों को रोकने के लिए बरता गया एहतियात है। बिल्कुल नया खेल है।’’

इसे भी पढ़ें: वायुसेना की कार्यवाई के बाद सिद्धू ने बदला राग, कहा- लोहा लोहे को काटता है

भारत ने पिछली बार हवाई हमला 1971 में युद्ध काल में किया था। इसपर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का कहना है कि इससे भारत और पाकिस्तान दोनों के हित सध रहे हैं क्योंकि हवाई हमले को लेकर वे विपरितार्थक टिप्पणियां कर रहे हैं। महबूबा ने ट्वीट किया है, ‘‘भारतीय वायुसेना द्वारा तड़के किए गए हमलों के बाद अलग-अलग बयान आ रहे हैं। विदेश सचिव के आधिकारिक बयान में दावा किया गया है कि आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर बमबारी की गई है जबकि पाकिस्तान ने इससे इंकार किया है। उसका कहना है कि दिखने के बाद विमान जल्दीबाजी में वापस लौट गए। आशा करती हूं कि दोनों पक्षों के हित सध रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!