ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर में आक्रोश, उमर अब्दुल्ला बोले- जो दुखी उन्हें शांति से दुख मनाने दिया जाए

By अभिनय आकाश | Mar 01, 2026

ईरान पर अमेरिका इजरायल के साझा अटैक के बाद भारत से भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर अपनी चिंता जाहिर की है। अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि ईरान में घट रही घटनाओं, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या भी शामिल है, को लेकर मैं अत्यंत चिंतित हूँ। मैं सभी समुदायों से शांति बनाए रखने, शांति का समर्थन करने और तनाव या अशांति पैदा करने वाले किसी भी कार्य से बचने की अपील करता हूँ। हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जम्मू और कश्मीर में शोक मना रहे लोगों को शांतिपूर्वक शोक मनाने की अनुमति दी जाए। पुलिस और प्रशासन को अत्यधिक संयम बरतना चाहिए और बल प्रयोग या प्रतिबंधात्मक उपायों से बचना चाहिए। जम्मू और कश्मीर सरकार, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर ईरान में मौजूद जम्मू-कश्मीर निवासियों, जिनमें छात्र भी शामिल हैं, की सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए निकट समन्वय में है। 

प्रमुख खबरें

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान

Donald Trump ने Saudi Arabia असैन्य परमाणु समझौते को कांग्रेस की समीक्षा के लिए भेजा