Omar Abdullah नहीं होंगे जम्मू कश्मीर के CM? पिता फारूक के ऐलान के बाद अब नई सरकार के गठन के बारे में क्या कहा

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2024

धारा 370 के खात्मे के बाद जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री की ताजपोशी की प्रक्रिया के लिए नव-निर्वाचित नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) विधायक गुरुवार को मिलेंगे। नेकां नेता उमर अब्दुल्ला ने नेकां-कांग्रेस गठबंधन को 90 में से 49 सीटों पर जीत दिलाने के एक दिन बाद कहा कि गठबंधन के नेता समर्थन पत्र लेकर जाएंगे। राजभवन में दावा पेश किया जाएगा और एलजी (लेफ्टिनेंट गवर्नर) से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने का अनुरोध करेंगे। अब्दुल्ला ने कहा कि वो चाहेंगे कि प्रक्रिया जल्द से जल्द समाप्त हो क्योंकि यह क्षेत्र 2018 से निर्वाचित सरकार के बिना है। समय आ गया है कि हम काम पर वापस आ जाएं। 

इसे भी पढ़ें: Anantnag Encounter | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शही

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगले कुछ दिनों में जो भी मुख्यमंत्री शपथ लेगा, उसकी विधायी और सरकार संबंधी प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार के लिए उनका सुझाव यह होगा कि कैबिनेट का पहला काम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पारित करना चाहिए और मुख्यमंत्री को इसके साथ दिल्ली जाना चाहिए और देश के वरिष्ठ नेतृत्व को बुलाना चाहिए। उन्हें अपना वादा पूरा करना है।  

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश