उमर ने प्रियंका के शिवसेना में शामिल होने को बड़ा ‘‘वैचारिक परिवर्तन’’ बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का शिवसेना में शामिल होना बड़ा ‘‘वैचारिक परिवर्तन’’ है। प्रियंका ने शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और वह बाद में शिवसेना में शामिल हो गईं। वह उत्तर प्रदेश में उन कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं की बहाली से नाराज थीं जिन्होंने कुछ दिन पहले मथुरा में उनके संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्हें धमकी दी थी और उनसे दुर्व्यवहार किया था।

नेकां नेता ने ट्वीट किया, ‘‘केन्द्र के बाएं से अति दक्षिण तक, यह बड़ा वैचारिक परिवर्तन है। निजी रूप से मैं कम से कम उन्हें किसी अन्य पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहता था लेकिन प्रियंका चतुर्वेदी को शुभकामनाएं।’’

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा