West Bengal में अफसरों के Transfer पर उमर का तंज, Election Commission कुछ भी करे, जीतेंगी ममता

By अंकित सिंह | Mar 21, 2026

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों में हेरफेर करने के किसी भी प्रयास से पश्चिम बंगाल के परिणाम नहीं बदलेंगे और ममता बनर्जी भारी बहुमत से जीतेंगी। अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने औपचारिक चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले ही राज्य के 50 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के लक्षित तबादलों का जिक्र किया था।

इसे भी पढ़ें: Assembly Bypolls 2026: भाजपा ने गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा के लिए फूंका चुनावी बिगुल, उम्मीदवारों की सूची जारी

इस बीच, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी 21 मार्च को ईद-उफ-फितर से पहले नई दिल्ली में पनप रहे सांप्रदायिक तनाव पर चिंता व्यक्त की। मुफ्ती ने X पर लिखा कि नई दिल्ली के उत्तम नगर में दक्षिणपंथी कट्टरपंथी और गुंडे खुलेआम मुसलमानों का खून बहाने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि कल ईद पर खून की नदियां बहेंगी,” । उन्होंने आगे कहा कि इससे कई मुस्लिम परिवारों में दहशत और चिंता फैल गई है, जो संभावित हिंसा से बचने के लिए पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आग्रह है कि स्थिति बिगड़ने और निर्दोष लोगों की जान जाने से पहले हस्तक्षेप करें।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने YSRCP पर लगाया निकाय चुनावों में हिंसा और आपराधिक राजनीति का आरोप

NIA ने Punjab रेल विस्फोट मामले में 6 आरोपियों पर दाखिल की Chargesheet

Siddaramaiah के कथित स्टिंग केस में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru कोर्ट से मिली जमानत

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर