ओमेगा सेकी ने बनायी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और कार्गो वाहन को बाजार में लाने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2020

नयी दिल्ली। ओमेगा सेकी मोबिलिटी की योजना कई इलेक्ट्रिक वाहन लाने की है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी का इरादा अगले दो साल में दोपहिया, चार-पहिया कार्गो वाहन और एक ट्रैक्टर सहित कई इलेक्ट्रिक वाहन लाने का है। दिल्ली के एंगलियन ओमेगा समूह की इकाई ओमेगा सेकी की योजना देश के विभिन्न हिस्सों में विनिर्माण कारखाने लगाने की भी है। ओमेगा सेकी के दिल्ली/एनसीआर में कई विनिर्माण संयंत्र हैं। कंपनी की योजना अगले साल के अंत तक देशभर में अपनी डीलरशिप की संख्या 200 तक करने की है।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा सरकार ने 278 एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराया

ओमेगा सेकी मोबिलिीटी के प्रबंध निदेशक देव मुखर्जी ने कहा कि कंपनी अगले साल अप्रैल तक यात्री और ढुलाई खंडों के लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया पेश करेगी। वहीं चार-पहिया कार्गो वाहन और ट्रैक्टर 2021 के अंत तक 2022 की शुरुआत में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर