कोविड-19 के ओमीक्रोन और डेल्टा स्वरूप ने पाबंदियों का दौर फिर से शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2021

पेरिस। यूनान में टीकाकरण कराने से इनकार कर रहे 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के खिलाफ मासिक जुर्माना लग सकता है और इससे उनकी पेंशन की एक-तिहाई राशि कट सकती है। नेताओं का कहना है कि इस कठोर नीति से वोट घटेंगे, लेकिन लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। इजराइल में ओमीक्रोन स्वरूप के संभावित वाहकों का पता राष्ट्र की घरेलू सुरक्षा एजेंसी लगाएगी जो वहां की सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अवज्ञा प्रतीत हो रही है। नीदरलैंड में लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के खिलाफ साप्ताहिक प्रतिबंधों ने हिंसक रूप ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: अल सल्वाडोर का सैन्य विमान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

जर्मनी ने ऑस्ट्रिया का अनुकरण करते हुए बृहस्पतिवार को सख्त पाबंदियां लागू कर दी। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि ये उपाय जरूरी हैं क्योंकि अस्पतालों पर बोझ बढ़ रहा है। संक्रमण के मामले 24 घंटे में 70,000 पहुंच गये हैं। वहीं, स्लोवाकिया सरकार 60 वर्ष और उसे अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण कराने पर पर 500 यूरो (568 डॉलर) देने की पेशकश कर रही है।

प्रमुख खबरें

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

Ukraine पर रूसी हमलों में पांच लोगों की मौत, Putin ने यूरोपीय सैनिकों की तैनाती पर दी चेतावनी