ओमीक्रोन का बरपाया कहर, ब्रिटेन में एक दिन में 10,000 से अधिक नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2021

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के एक दिन में 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जोकि अब तक इस स्वरूप के दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 90,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। ब्रिटिश स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शनिवार को ओमीक्रोन स्वरूप के 10,059 नए मामलों की पुष्टि की है जोकि शुक्रवार को इस स्वरूप के सामने आए 3,201 मामलों से तीन गुना से अधिक संख्या है। इसके साथ ही ब्रिटेन में अब तक ओमीक्रोन के कुल 24,968 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद