By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2021
दुबई। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप का पहला मामला सामने आया है और यह फारस की खाड़ी क्षेत्र में ‘ओमीक्रोन’ के संक्रमण का पहला ज्ञात मामला है। सऊदी अरब की सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने बताया कि देश में किसी ‘‘उत्तरी अफ्रीकी देश’’ से आया व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है।