ओमीक्रोन: ब्राजील में दो मामले, लातिन अमेरिका में भी सामने आया एक मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

साओ पाउलो। ब्राजील में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले सामने आए हैं, दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। वहीं, लातिन अमेरिका में भी ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला सामने आया है। साओ पाउलो के स्वास्थ्य सचिवालय ने बताया कि 41 वर्षीय व्यक्ति और 37 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई और वे पृथक-वास में हैं। उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण थे और 25 नवंबर को उनकी जांच की गई थी।

इसे भी पढ़ें: बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के बीच ओमीक्रोन को लेकर चिंतित है चीन

पिछले बुधवार, 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को इस नए स्वरूप के सामने आने की जानकारी दी थी। कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बारे में अब तक अधिक जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। हालांकि, कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों को वायरस के संक्रमण से लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने और टीकों के इसके खिलाफ कारगर ना होने को लेकर भी संदेह है।

प्रमुख खबरें

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी

HDFC Bank ने नए MD और CEO के लिए RBI को भेजे दो नाम