Maharashtra: Ajit Pawar के बयान पर कांग्रेस ने कहा, अगर उनके पास ज्यादा आकड़ा होगा तो वे बने मुख्यमंत्री

By अंकित सिंह | Apr 24, 2023

अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर महाराष्ट्र की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। आज इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। कांग्रेस ने कहा है कि अगर अजित पवार के पास ज्यादा आंकड़ा होगा तो वे मुख्यमंत्री बने। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस की भूमिका स्पष्ट है कि जो भी दल भजपा के विरोधी हैं उनको साथ लेकर लड़ना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दलों को साथ लेकर लड़ाई लड़ना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सबको साथ लेकर चले, किसको रहना है और किसे नहीं ये उनका काम है। 

 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव में NCP की स्टार प्रचारक की लिस्ट से गायब अजित पवार का नाम


नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि भाजपा विरोधी दल एक साथ लड़ें। (एमवीए) गठबंधन में अन्य दलों की भूमिका अलग हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम उनके साथ आगे बढ़ेंगे जो हमारे साथ रहेंगे। हम यह नहीं पूछ रहे हैं कि किसी के मन में क्या है। दरअसल, अजित पवार ने कहा था कि उनका संगठन 2024 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने का इंतजार करने के बजाय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए अभी भी दावा कर सकती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह 100 प्रतिशत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनना पसंद करेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: Ajit Pawar के CM बनने वाले बयान पर संजय राउत बोले, वह सक्षम हैं, उन्हें मेरी शुभकामनाएं


इसी को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत की यह प्रतिक्रिया आई है। राउत ने कहा कि कौन मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहेगा? और अजित पवार मुख्यमंत्री बनने के लिए सक्षम हैं। वह कई वर्षों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री रहे हैं। उनके पास सबसे ज्यादा बार उपमुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड है। हर कोई सोचता है कि उसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने (पवार) पहली बार यह इच्छा नहीं जतायी है इसलिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं।

प्रमुख खबरें

Rafael Nadal ने दर्द से राहत के लिए दाहिने हाथ की सर्जरी करवाई

Kolkata पर चढा Messi का खुमार, आधी रात को स्वागत के लिये पहुंचे हजारों फुटबॉलप्रेमी

Indigo CEO लगातार दूसरे दिन DGCA की समिति के समक्ष हुए पेश

SBI ने ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटायी