लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर कंगना ने कहा-सम्मानित महसूस कर रही हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वह आधिकारिक तौर पर राजनीतिक दल में शामिल होने और भरोसेमंद जनसेवक बनने के लिए उत्सुक हैं। नवंबर 2023 में गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने का संकेत दिया था। 

रनौत (37) ने सोशल मीडिया मंच इंटाग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हमेशा मेरा बिना शर्त समर्थन मिला है, आज भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी (निर्वाचन क्षेत्र) से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोकसभा चुनाव लड़ने पर आलाकमान के फैसले का अनुपालन करती हूं। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने को लेकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। मैं एक योग्य ‘कार्यकर्ता’ और एक विश्वसनीय लोकसेवक बनने के लिए तत्पर हूं। धन्यवाद।’’ 

इसे भी पढ़ें: ED ने केजरीवाल की ओर से दिल्ली सरकार को जारी निर्देशों का संज्ञान लिया

रनौत ने 2022 में कहा था कि उन्हें राजनीति में गहरी दिलचस्पी है लेकिन पेशेवर रूप से इसमें शामिल होने की उनकी कोई योजना नहीं है। उनके अलावा रामानांद सागर निर्देशित ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। हाल ही में गोविल और पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल हुई थीं। रनौत, गोविल और पौडवाल उन कई फिल्मी हस्तियों में हैं, जिन्होंने जनवरी में अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

BWF World Badminton Championship 2026: दिल्ली में सजेगा बैडमिंटन का सबसे बड़ा मंच, खिलाड़ियों में भारी उत्साह