लखीमपुर में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं पर राकेश टिकैत ने कहा, वह हत्या में नहीं आता, वह एक्शन का रिएक्शन था

By अंकित सिंह | Oct 09, 2021

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हुई थी। इन 8 लोगों में चार किसान थे जबकि बाकी भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। एक पत्रकार की भी मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता की गाड़ी से पहले किसानों को कुचला गया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है। उसे साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग 1-2 लोगों को घेरकर लाठी से मार रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे ही किसानों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारा है। हालांकि उसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल जांच की जा रही है। लेकिन यह लगातार पूछे जा रहे हैं कि अगर 4 लोग जिनकी मौत हुई थी वह किसान थे तो बाकी जो लोग मरे वह कैसे मरे? बाकी लोगों के मौत के तरीकों को लेकर किसानों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे है। इसी सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। राकेश टिकैत ने साफ तौर पर कहा कि वह एक्शन का रिएक्शन था। उसकी कोई प्लानिंग नहीं थी। संवाददाता सम्मेलन में राकेश टिकैत ने कहा कि वे कौन थे जो गाड़ी में थे, जिन्होंने लोगों को मारा... जिन्होंने बाद में लाठी से हमला किया वह एक्शन का रिएक्शन है। कोई योजना नहीं है। वो हत्या में नहीं आता, हम उन्हें दोषी नहीं मानते। टिकैत ने आगे बताया कि 15 अक्टूबर को पुतला दहन होगा। 18 अक्टूबर को 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। 26 अक्टूबर को बैठक होगी और पूरे देश में उनकी कलश यात्राएं निकलेंगी।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण