AAP की तारीफ पर कांग्रेस में कोहराम, देवड़ा के ट्वीट पर माकन ने कहा- छोड़ सकते हैं पार्टी

By अभिनय आकाश | Feb 17, 2020

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की और अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली। दिल्ली में शून्य पर सिमटने वाली कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा ने केजरीवाल सरकार की रिवेन्यू बढ़ाने को लेकर तारीफ कर दी। लेकिन देवड़ा की तारीफ पर दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन बिफर उठे और उन्हें पार्टी छोड़ने की नसीहत भी दे दी। 

बता दें कि मुंबई से कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि एक ऐसा तथ्य पेश कर रहा हूं जो कम लोग जानते हैं और ये स्वागत करने योग्य भी है। केजरीवाल सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में रिवेन्यू को डबल कर दिया है, जो बढ़कर 60 हजार करोड़ पहुंच गया है। अब दिल्ली भारत का आर्थिक रूप से सबसे मजबूत राज्य बन गया है।

मिलिंद देवड़ा के इस ट्वीट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट भी किया। लेकिन अजय माकन को देवड़ा का कथन रास नहीं आया और उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि ‘भाई, अगर आपको कांग्रेस पार्टी छोड़नी है, तो छोड़ सकते हैं। फिर आधे पके तथ्यों को ठीक करें। अजय माकन ने इसी के साथ कुछ डाटा साझा किया।

1997-98 (रेवेन्यू) 4073 करोड़

2013-14 (रेवेन्यू) 37459 करोड़

कांग्रेस सरकार के दौरान 14.87 फीसदी रेवेन्यू बढ़ा

2015-2016 (रेवेन्यू) 41129

2019-20 (रेवेन्यू) 60000

आप सरकार के दौरान 9.90 फीसदी रेवेन्यू बढ़ा

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट