28 नवंबर को शिवाजी पार्क में होगा शपथग्रहण, संजय राउत बोले- अमित शाह को भेजेंगे न्योता

By अंकित सिंह | Nov 26, 2019

एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों ने जब उद्धव ठाकरे को अपना नेता चुना उसके बाद से शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी खबरें आने लगी। बैठक के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि 28 नवंबर को शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह होगा।  हालांकि पहले ऐसी खबर आई थी कि यह शपथ ग्रहण समारोह 1 दिसंबर को होगा.

गौरतलब है कि राज्य में नवगठित सरकार के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एवं राकांपा नेता अजित पवार ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।  इन दोनों को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार सुबह शपथ ग्रहण कराया था। लेकिन फडणवीस ने बहुमत साबित करने के लिये आवश्यक संख्या नहीं होने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks