सोनिया-राहुल को ED के नोटिस पर कांग्रेस ने कहा- छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगे क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कानून को मानने वाली पार्टी हैं। हम नियमों का अनुसरण करते हैं। अगर उन्हें तलब किया गया है तो निश्चित तौर पर वे जाएंगे। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा की तरह नहीं है। हमें याद है जब अमित शाह 2002 से 2013 के दौरान भागते फिर रहे थे।’’ 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

खेड़ा ने कहा, ‘‘हमें कोई घबराहट नहीं है। वो लोग नियमों को तोड़कर नोटिस भिजवाते हैं। उन्हें समझ आएगा कि किससे पाला पड़ा है।’’ ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले में सोनिया गांधी को आठ जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया था, हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा है, क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तथा अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक