पिता की पुण्यतिथि पर चिराग ने लिया ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन को धरातल पर उतारने का प्रण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2025

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पिता और दल के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वह उनके दिखाए मार्ग और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के समग्र और सर्वांगीण विकास का जो सपना रामविलास पासवान ने देखा था, उसे अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है। चिराग ने कहा, “आपने मेरे कंधों पर जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे निभाना मेरे जीवन का उद्देश्य और कर्तव्य है।’’

चिराग ने लिखा, ‘‘बिहार में लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने जा रहा है और आगामी चुनाव उनके पिता के संकल्प को पूरा करने का अवसर है। यह बिहार को नयी दिशा देने और हर बिहारी के सपनों को साकार करने का अवसर है।’’

केंद्रीय मंत्री ने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सभी आगामी चुनाव में मिलकर रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा, ‘‘पापा, आपकी प्रेरणा, आशीर्वाद और आदर्श सदैव मेरे मार्गदर्शक रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया