स्थापना दिवस पर भाजपा शासित राज्यों के CMs ने कहा, हम सत्ता की राजनीति नहीं करते बल्कि सेवा करते हैं

By अंकित सिंह | Apr 06, 2022

आज भाजपा अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार अपने कार्यकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पार्टी के स्थापना दिवस पर बड़ी बातें कहीं हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है। लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा स्थापना दिवस पर 'परिवारवादी' पार्टियों पर बरसे मोदी, बताया लोकतंत्र का दुश्मन

हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 42वां स्थापना दिवस की यात्रा सालों के संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बाद बनी है। राष्ट्रभक्ति का भाव लेकर पार्टी को आगे ले जा रहे हैं। सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर कार्य कर रहे हैं, हमारा एक ही एजेंडा है 'अंत्योदय' यानि अंत का उदय। हमारी पार्टी में कोई 'परिवारवाद' और व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। देश के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। बीजेपी अब दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम ऐसे संगठन के सदस्य हैं, जिसके लिए हमेशा राष्ट्र प्रथम रहा है। हमने हमेशा यह सिखा है कि राष्ट्र प्रथम, संगठन दूसरा और आदमी अंतिम। इस सिद्धांत पर हमारी पार्टी लगातार काम करती रही है।

प्रमुख खबरें

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन