Good Friday पर पीएम मोदी ने ईसा मसीह के साहस और नेकी के भाव को किया याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित कर दिया। मोदी ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘ईसा मसीह ने दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका साहस और नेकी कायम है तथा न्याय करने का उनका भाव भी बरकरार है।’’

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष को फोन कर उनका और काशी का हालचाल पूछा

उन्होंने कहा कि हमें इस दिन ईसा मसीह और सच, सेवा तथा न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद रखना चाहिए। ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की याद के तौर पर गुड फ्राइडे को पवित्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana