पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर भाजपा ने कहा- मूक दर्शक नहीं रह सकता केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022

नयी दिल्ली। भाजपा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संवैधानिक मूल्यों के उल्लंघन को लेकर केंद्र सरकार ‘मूक दर्शक’ नहीं रह सकती। भाजपा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को उसके विधायक पर तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने हिंसक हमला किया। पश्चिम बंगाल के हालात पर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संवाददाताओं से संसद भवन में कहा कि राज्य के संवैधानिक तंत्र का अपराधी और अराजक तत्व दुरुपयोग कर रहे हैं। नकवी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और ममता बनर्जी के संरक्षण में बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों की ‘हत्या’ की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों पर हमले करके विधानसभा में ही उनके कपड़े फाड़ दिये गये। राज्य में केंद्र द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाने के सवाल पर नकवी ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के उल्लंघन के मामले में सरकार बनर्जी से कोई मुकाबला नहीं करेगी, लेकिन ‘मूक दर्शक’ भी नहीं बनी रह सकती। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा में हाथापाई, शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के 5 विधायक सस्पेंड, टीएमसी विधायक अस्पताल में हुए भर्ती

विधानसभा में भाजपा विधायकों ने राज्य की खराब होती कानून-व्यवस्था का हवाला देकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बयान देने की मांग की। इसके बाद सत्तारूढ़ तृणमूल और विपक्षी दल भाजपा के विधायक एक दूसरे से भिड़ गये। भाजपा विधायक लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘इशारे’ पर उनकी पार्टी के विधायकों पर हमला किया गया। चटर्जी ने कहा कि बीरभूम में आठ लोगों की हत्या के मामले में राज्य सरकार विपक्ष की अवाज को दबाना चाहती है। भाजपा महासचिव सी. टी. रवि ने ट्वीट करके आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में हुड़दंगी टीएमसी विधायकों ने भाजपा विधायकों के साथ हिंसक तरीके से मारपीट की। उन्होंने पूछा कि हमारे विधायकों की गलती क्या थी? फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा कि वे लोग बीरभूम हत्याकांड पर चर्चा की मांग कर रहे थे। रवि ने कहा कि यह कांड टीएमसी के गुंडों द्वारा किया गया है। उन्होंने पूछा कि ममता बनर्जी लोगों से क्या छुपाने का प्रयास कर रही हैं? क्या टीएमसी के ‘टी’ का अर्थ तालिबान से तो नहीं है?’’ गौरतलब है कि बीरभूम जिले में गत 21 मार्च को 10 घरों को जला दिया गया था, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी थी। 

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त