स्वतंत्रता दिवस पर BJP ने किया ‘राष्ट्रीय ध्वज’ का अपमान, कांग्रेस विधायक करेंगे मौन धरना

By सुयश भट्ट | Aug 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। यह आरोप कांग्रेस ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का अपमान किया है।

दरअसल मध्यप्रदेश बीजेपी कार्यालय भोपाल और आगर मालवा जिला कार्यालय पर तिरंगे से ऊपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया गया था। इसे लेकर कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी ने किया तिरंगे का अपमान किया है। जो जिम्मेदार हैं उनप राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

वहीं बीजेपी कार्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव मनाए जाने के दौरान झंडे के अपमान पर अब कांग्रेस विधायक धरना देंगे। मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने विधायक आरिफ मसूद दोपहर 1.30 बजे सांकेतिक मौन धरना करेंगे।

इसे भी पढ़ें:MP की खेतिहर महिलाओं ने बनाई ऐसी साबुन जिसके लिए अमेरिका से आ रहे हैं ऑर्डर, मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

आपको बता दें कि कांग्रेस नेताओं की मांग है कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर बीजेपी के नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत आपराधिक अपमान किया गया है। जानकारी मिली है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने 16 अगस्त दोपहर 1.30 बजे थाना हबीबगंज पहुंचेगा।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम