नए साल पर एक शख्स ने एक बार में ऑर्डर किए 80 कंडोम, Zomato के सीईओ ने दी जानकारी

By निधि अविनाश | Jan 01, 2022

नए साल का आगमन हो चुका है और इस मौके पर लोग जोर-शोर से जश्न मना रहे है। इस बीच लोग जमकर ऑनलाइन खाना तो मंगवा ही रहे है लेकिन नए साल के मौके पर कंडोम की भी बिक्री भी तेजी से हो रही है। आपको बता दें कि, लोग खाने-पीने के साथ कंडोम भी बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ऐसी इलेक्ट्रिक कार लाने जा रहे हैं आंनद महिंद्रा, जो 12 सेकंड में पकड़ेगी 300 की रफ्तार

ऑनलाइन डिलीवरी ऐप जोमेटे के सीईओ दीपिंदर गोयल ने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया जा रहा है कि लोग नए साल पर सोडा, आइस क्यूब, आइसक्रीम और नाचोस जैसी चीजें बड़ी संख्या में खरीद रहे है। इसके अलावा दीपिंदर गोयल ने एक और डेटा शेयर किया है जिसमें  Grofers के नाम से जानी जाने वाली कंपनी BlinkIt पर ऑर्डर होने वाले सामानों की लिस्ट थी। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा  33000 से ज्यादा कंडोम ऑर्डर कराए गए थे। इसके अलावा एक शख्स ने ब्लिंकइट पर 80 कंडोम ऑर्डर किए हुए थे। बता दें कि, सेफ्टी के लिए भारतीय सबसे ज्यादा Durex कंडोम पर ही भरोसा करते है। 

इसे भी पढ़ें: ऐसी इलेक्ट्रिक कार लाने जा रहे हैं आंनद महिंद्रा, जो 12 सेकंड में पकड़ेगी 300 की रफ्तार

जानकारी के लिए बता दें कि,  ब्लिंकइट एक ऑनलाइन सामान यानि कि ग्रॉसरी खरीदने वाला स्टोर है। कंपनी ने दावा किया है कि, केवल 10 मिनट के अंदर ऑनलाइन सामान होम डिलीवर किया जाता है। फूड डिलीवरी ऐप जोमेटो ने भी इसमें निवेश किया है। 1 जनवरी में 7000 हजार पैक नाचोस के बिके है वहीं 43 हजार एयरेटेड ड्रिंक कैन का ऑर्डर आया है। Grofers के को-फाउंडर अलबिंदर ढींढसा ने ट्वीट कर जानकारी दी की आज के नए साल के अवसर पर 50 हजार से ज्यादा निंबूस की बोतल बिकी हैं। 

प्रमुख खबरें

Jammu में JKSSB परीक्षा में नकल कराने की कोशिश नाकाम, 14 संदिग्ध पकड़े गए

PM Modi ने Revanth Reddy से मिलकर सहयोग का दिया संदेश, Bandi Sanjay ने सराहा

Fazilka में शादी से लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई, 3 नाबालिगों समेत 5 की मौत

Kota की दूध डेयरी में गैस रिसाव से लगी आग, 19 वर्षीय कर्मचारी की जलकर मौत