'अध्यक्ष का पद विचारधारा का पद', चुनाव लड़ने के सवाल पर राहुल बोले- मैं अपने रुख पर कायम हूं

By अंकित सिंह | Sep 22, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। कई राज्य समितियों की ओर से राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी ने आज एक बार फिर से अध्यक्ष चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। राहुल ने साफ तौर पर कहा है कि अध्यक्ष का पद एक संगठन का पद नहीं बल्कि अध्यक्ष का पद विचारधारा का पद है। कांग्रेस एक परिवार है और मैं अपने रुख पर कायम हूं। राहुल गांधी ने कहा कि आप एक ऐतिहासिक स्थान ले रहे हैं। एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है। कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद है। इसलिए मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने, उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा। 

इसे भी पढ़ें: सरकार सभी मोर्चों पर विफल, ध्यान भटकाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है: कांग्रेस

इसके साव राहुल ने आगे कहा कि दो अन्य विचार भी हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। एक है बेरोजगारी का स्तर, जिसका सामना आज भारत कर रहा है। तीसरा मुद्दा कीमतों का है। ये तीन विचार हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं। ये विचार आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यात्रा को लोगों को यह बताने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि उन्हें एकजुट होने और एक ऐसे भारत में वापस जाने की आवश्यकता है जो अपने आप में प्रेमपूर्ण और स्नेही था। 

प्रमुख खबरें

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें