Lok sabha में नोटिस मिलने पर राहुल गांधी बोले, मैंने किसी का अपमान नहीं किया, सच्चाई हमेशा सामने आती है

By अंकित सिंह | Feb 13, 2023

उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त वार-पलटवार का दौर चल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। हालांकि, राहुल गांधी के भाषण के बाद और संसदीय टिप्पणी के लिए उन्हें लोकसभा द्वारा नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अब इसी नोटिस को लेकर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया बोली है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मैंने संसद में कुछ भी गलत नहीं बोला है। चाहे तो कोई भी गूगल कर सकता है। गांधी ने कहा कि संसद में मेरे भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए। मैंने किसी का अपमान नहीं किया। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, आधुनिक कनेक्टिविटी से मिलेगा पर्टयन को बढ़ावा

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और लोग उनसे डर जाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह भारत के पीएम हैं। क्योंकि एक दिन उन्हें अपनी सच्चाई का सामना करने के लिए मजबूर किया जाएगा। राहुल ने कहा कि इस देश में हर किसी के लिए संसद की कार्यवाही देखना, देश में क्या हो रहा है और पीएम और अडानी के बीच सांठगांठ को समझना महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर लोकसभा सचिवालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में टिप्पणी को लेकर विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 15 फरवरी तक जवाब तलब किया है। सचिवालय ने गांधी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों की ओर से दिये गये विशेषाधिकार हनन नोटिस पर जवाब देने को कहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय