बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस ने दिलाई PM मोदी को 'राजधर्म' की याद, पूछा- क्या यही है अमृत महोत्सव

By अभिनय आकाश | Aug 16, 2022

2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के गैंगरेप और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या में आजीवन कारावास की सजा पाए 11 लोगों के मंगलवार को जेल से बाहर आने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में पूछा कि हमने यह भी देखा कि बलात्कार के जो अभियुक्त रिहा किए गए, उनकी आरती उतारी जा रही है, तिलक लगाया जा रहा है। क्या यही है - अमृत महोत्सव।अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर, कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष खेरा ने कहा कि वह मोदी को फिर से राज धर्म की याद दिलाना चाहते हैं, जिसके बारे में पूर्व पीएम ने 2002 के दंगों के बाद गुजरात यात्रा के दौरान बात की थी।

इसे भी पढ़ें: बिल्कीस बानो मामला: उम्रकैद की सजा काट रहे सभी 11 दोषी गुजरात सरकार की क्षमा नीति के तहत रिहा

गौरतलब है कि तीन मार्च 2002 को गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के दौरान दाहोद जिले के लिमखेड़ा तालुका के रंधिकपुर गांव में भीड़ ने बिल्कीस बानो के परिवार पर हमला किया था। अभियोजन के अनुसार, ‘‘बिल्कीस उस समय पांच महीने की गर्भवती थीं। उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इतना ही नहीं, उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।’’ अदालत को बताया गया था कि छह अन्य सदस्य मौके से फरार हो गये थे। इस मामले के आरोपियों को 2004 में गिरफ्तार किया गया था।  

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार