जम्मू की रैली में अमित शाह ने बताया विकास से आतंक को मात देने वाला प्लान, कहा- अब कोई आपके साथ अन्याय नहीं कर सकता

By अभिनय आकाश | Oct 24, 2021

गृह मंत्री अमित शाह जम्मू पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। जम्मू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज प्रेमनाथ डोगरा की जयंती है। भारत के लोग उन्हें नहीं भूल सकते। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर नारा दिया कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आज जम्मू ये कहने आया हूं कि जम्मू वालों के साथ अन्याय का समय समाप्त हो चुका है, अब कोई आपके साथ अन्याय नहीं कर सकता। यहां पर विकास का जो युग शुरू हो रहा है उसमें खलल पहुंचाने वाले, खलल डाल रहे हैं लेकिन विकास के युग में कोई खलल नहीं डाल पाएगा।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में सुरक्षा पर हाई लेवल बैठक, अमित शाह ने आतंकवाद का खात्मा करने का दिया मैसेज

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने आईआईटी जम्मू के नए कैंपस का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उपराज्पाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज व क्षेत्र की समृद्धि व विकास का मूल आधार है। इसी दिशा में आज जम्मू में IIT के नए कैंपस का उद्घाटन किया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद J&K के युवाओं की शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, IIT का ये नया कैंपस हमारे इसी संकल्प को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट