भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, भारत की प्रगति में आंबेडकर का योगदान अमिट

By रेनू तिवारी | Apr 14, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को महावीर जयंती के अवसर पर देशावासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बैशाखी, बिहू, ओड़िया नववर्ष महा विशुबा संक्रांति और तमिल नववर्ष पूथांडू की भी शुभकामनाएं दीं। महावीर जयंती 24वें और अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। जैन समुदाय के लिए महावीर जयंती का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आप सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं। हम भगवान महावीर के आदर्श संदेशों को याद करते हैं। खासकर शांति, दया और भाईचारे पर उनके जोर को।’’ मोदी ने बैशाखी, बिहू, महा विशुबा संक्रांति और पूथांडू की भी बधाई व शुभकामनाएं दीं।

14 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कार्यक्रम तब हो रहा है जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मैं सभी से संग्रहालय का दौरा करने का आग्रह करूंगा।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति