पत्रकारों के घरों पर छापेमारी मामले पर पुलिस ने कहा, कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह यहां चार पत्रकारों के घरों पर हाल ही में की गई छापेमारी के सिलसिले में कानून की उचित प्रक्रिया का पालन कर रही है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा बल पत्रकारों को परेशान नहीं कर रहा है, बल्कि एक संवेदनशील मामले की जांच के दौरान अपना काम कर रहा है। उन्होंने मीडिया को सलाह दी कि वे जांच में झूठी खबरें या ऐसी खबरें न फैलाएं जिससे जांच में अनावश्यक हस्तक्षेप हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की मांग, जुर्माने के तौर पर वसूले गए 135 करोड़ रुपये कोविड योद्धाओं को दिए जाएं

अधिकारी ने कहा, मामले में शामिल लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बुधवार को हिलाल मीर, शाह अब्बास, अजहर कादरी और शौकत मित्रा के आवास पर छापेमारी की थी और बाद में उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई। उसी दिन शाम को उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन तकनीकी मूल्यांकन के लिए उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए।

प्रमुख खबरें

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना

Kulgam Encounter: लश्कर कमांडर लतीफ भट के खिलाफ कार्रवाई से पहले बचाई गईं 25 लड़कियां

त्योहारी सीजन में Gold sales मूल्य में 25 प्रतिशत तक बढ़ी, World Gold Council ने दी जानकारी

Meerut में मुठभेड़ के बाद 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाश पकड़े गए