देवदास के 19 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने कहा- प्यार के लिए शुक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म देवदास की 19वीं वर्षगांठ पर पुरानी यादें ताजा की और दर्शकों को इतने सालों तक प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में खान ने हताश और शराबी प्रेमी देवदास के मुख्य किरदार को निभाया था। देवदास 12 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी और इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित-नेने, किरण खेर और जैकी श्रॉफ ने भी अभिनय किया था। 55 वर्षीय अभिनेता ने इस उपलब्धि पर फिल्म सेट की कई तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट करने के साथ लिखा, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, जैकी श्राफ, किरण खेर और पूरी टीम भंसाली के नेतृत्व में देर रात, सुबह तक काम करती थी।

इसे भी पढ़ें: जब तक जम्मू-कश्मीर में दोनों संविधान लागू नहीं किये जाते, तब तक चुनाव नहीं लड़ूंगी: महबूबा मुफ्ती

देवदास के दोस्त चुन्नीलाल की भूमिका निभाने वाले श्रॉफ ने भी फिल्म के 19 साल पूरे होने पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अपनी पुरानी यादें साझा की और दर्शकों का आभार जताया। देवदास का प्रीमियर 2002 के कान फिल्म समारोह में हुआ था। इस फिल्म ने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी