दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर नीतीश ने कहा- जनता मालिक है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीज को लेकर कहा कि जनता मालिक है।नीतीश की पार्टी जदयू भाजपा और लोजपा के साथ मिलकर दिल्ली विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरी थी। यहां मंगलवार को आरएसएस के विचारक दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर जब पत्रकारों ने उनसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रश्न पूछे तो उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। इतना कहकर वह आगे बढ गए। नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनकी पार्टी ने दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्रों- बुरारी और संगम विहार में अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे और इन दोनों सीटों पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी बड़े अंतर से पीछे हैं। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में जदयू कभी भी बड़ी खिलाड़ी नहीं रही लेकिन भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को परास्त करने के लिए बिहार के अपने छोटे सहयोगियों का सहयोग लिया। 

इसे भी पढ़ें: कांटे की टक्कर के बाद जीते सिसोदिया, बोले- पटपड़गंज के लोगों ने नफरत को हराया

बिहार में भाजपा ने जदयू और लोजपा के साथ गठजोड कर पिछले साल संपन्न लोकसभा चुनाव लडा था और भारी जीत दर्ज की थी। वर्ष 2013 में भाजपा के साथ संबंध तोडने के बाद नीतीश ने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 महागठबंधन बनाकर राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर लडा था और उस समय  संघ-मुक्त भारत  बनाने की बात कही थी। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में महागठबंधन भारी बहुमत से बिहार में सत्ता आयी थी पर वर्ष 2017 में नीतीश ने राजद और कांग्रेस से नाता तोडकर भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में राजग की सरकार बना ली थी।

प्रमुख खबरें

Mohamed Salah का चला जादू, Egypt ने ईरान को रोककर FIFA World Cup नॉकआउट में पहली बार बनाई जगह

Seychelles में PM Modi का ऐतिहासिक दौरा, 50 साल के राजनयिक संबंध होंगे और मजबूत

PM Modi-Trump की केमिस्ट्री का असर, US बोला- संबंध शानदार, Trade Deal जल्द होगी फाइनल

यात्रियों के लिए खुशखबरी! Air India के CEO Campbell Wilson बोले- जल्द खत्म हो सकती है Flight कटौती।