नये साल के पहले दिन हिमाचल प्रदेश के मंदिरों व शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का तांता

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 01, 2022

ज्वालामुखी ।  नये साल के पहले दिन आज हिमाचल प्रदेश के मंदिरों व शक्तिपीठों में भारी तादाद में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। नये साल के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां की दर्श्न किये तथा मां की महिमा का गुणगान किया। 

बड़ी तादाद श्रद्धालु आज बडे सवेरे से ही नये साल का आगाज करने के लिये परिवार सहित  मंदिरों में जुटने शुरू हो गये थे। आज मंदिरों में देश के कोने कोने से मां के भक्तों ने पहुंच कर मां की विधिपूर्वक आराधना की तथा मनचाहे मनोरथ हासिल किये । आज मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन का भी आयोजन किया । इसके अलावा कई दानी सज्जनों ने मां के दरबार में अटूट भंडारा का भी आयोजन किया तथा मां के दरबार में भजन कीर्तन व मां का गुणगान किया। मन्दिरों में आज सुबह रौनक रही मां के जयकारे दिन भर मन्दिर  मार्ग में सुनाई देते रहे । पूरे शहर में आज रौनक रही जिससे दुकानदारों के  चेहरे भी आज खिले रहे । 

मंदिर अधिकारी दीना नाथ यादव ने कहा प्रशासन ने पहले ही काफी प्रबंध किये हुये थे तथा यात्रियों को शांतिपूर्ण माहौल में मां के दर्शन करवाने की व्यवस्था की गयी । उन्होंने कहा कि मंदिर सुबह ही दर्शनों के लिये खोल दिया गया था।  जिससे हर किसी को आसानी से दर्शन हो सके। 

देश दुनिया में अपनी दिव्यता के लिये मशहूर कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी  नगर में नये साल का आगाज होते ही  उस समय वातावरण भक्तिमय हो गया, जब यहां माता के सुंदर भजनों से  बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालुओं ने यहां नये साल को मनाने के लिये डेरा डाला था।   भारी ठंड के माहौल में ठीक बारह बजते ही एकाएक माहौल उस समय जशन में हो गया, जब सबसे पहले आतिशबाजी की गई, जिससे  आकाश  रंगीन रोशनियों से चकाचौंध हो गया।  दूसरे प्रदेशों लोग यहां आकर अपना नया साल मनाते हैं।  

प्रमुख खबरें

Kartarpur Corridor फिर खोलने की मांग, CM Bhagwant Mann ने केंद्र से लगाई गुहार

DSIIDC के ऐप से दिल्ली में शराब की अग्रिम बुकिंग शुरू, 48 घंटे में खुद लेनी होगी डिलीवरी

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए Travel Insurance जरूरी, दूतावास ने जारी की एडवायजरी

Delhi Weather: न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री पहुंचा, तीन साल में अक्टूबर की सबसे सर्द सुबह