नतीजों पर कांग्रेस ने कहा- धरातल पर और मेहनत करने की ज़रुरत है, हार के कारणों पर करेंगे बैठक

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा के के नतीजे आ रहे हैं। इन नतीजों से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में जहां कांग्रेस पहले से भी खराब प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। तो वहीं पंजाब में उसे सत्ता से बेदखल होना पड़ा है। मणिपुर और गोवा में वह दूसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई है जबकि उत्तराखंड में उम्मीद के अनुरूप नतीजे कांग्रेस के लिए नहीं आए। कांग्रेस की ओर से इन नतीजों पर अपनी बात रखी गई है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव परिणाम कांग्रेस की आशाओं के विपरीत रहें। हमें उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में बेहतर परिणामों की उम्मीद थीं लेकिन, हम स्वीकार करते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में असफल रहें। पंजाब के लिए हम AAP और भगवंत मान को बधाई देते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम कांग्रेस को पुनर्जीवित करने में तो सफल रहें लेकिन, हम उस जनमत को सीटों में नहीं बदल पाए। हम उत्तराखंड और गोवा में बेहतर चुनाव तो लड़े लेकिन, जनता का मन नहीं जीत पाए और विजय के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सीख है कि हमें धरातल पर और मेहनत करने की ज़रुरत है। हम हार के कारणों पर आत्ममंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने निर्णय लिया है कि वे बहुत ज़ल्द कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाकर इन सभी हार के कारणों और पांचों राज्यों के चुनाव पर एक व्यापक अंतरमंथन कांग्रेस कार्यसमिती करेगी। 

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS का बड़ा Action, JeM के 8 आतंकी गिरफ्तार, नापाक मंसूबे हुए नाकाम

Telangana पर KCR छोड़ गए Debt Bomb? कांग्रेस का दावा- राज्य पर 8.21 लाख करोड़ का कर्ज

Punjab कांग्रेस में बगावत! Channi गुट की नाराजगी के बीच Randhawa ने Amit Shah से क्यों की मुलाकात?

Mars Transit: रोहिणी नक्षत्र में मंगल की एंट्री, इन 4 Lucky राशियों को Career में मिलेगी सफलता