तीसरे दिन 82 फीसदी से ज्यादा छात्रों ने दी JEE-मेन्स परीक्षा, शिक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़े एहतियाती उपायों के बीच संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन परीक्षा में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 82 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी बैठे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में बृहस्पतिवार को उपस्थिति प्रतिशत 82.14 था जबकि बुधवार को यह 81.08 फीसदी था। पहले दिन यानी मंगलवार को वास्तुकला एवं योजना में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा में 54.67 फीसदी छात्र बैठे थे। हाजिरी आंकड़ों के मुताबिक, तीन दिन परीक्षा में 3.43 लाख अभ्यार्थी बैठे। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान