रास्ते में ऐसा क्या देख लिया कि सिद्धू हो गए खफा, राहुल गांधी, चन्नी और सुनील जाखड़ ने की डेढ़ घंटे तक की मान-मनौव्वल

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 07, 2022

पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बीते कल यानी रविवार को खत्म हो गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही सीएम पद के लिए चेहरा होंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया। यह घोषणा राहुल गांधी ने लुधियाना में की।

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने भाषण में गांधी परिवार के दो प्रधानमंत्रियों की शहादत को याद किया और भाषण के आखिर में गरीबों और अनुसूचित जाति के लोगों को ऊपर उठाने की बात कहकर उन्होंने साफ संकेत दे दिए। राहुल गांधी, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ लगभग 3:30 बजे इस रैली में पहुंचे।

सीएम चेहरे का एलान होने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बाहर निकले और अपने समर्थकों का अभिवादन करने के बाद चुनाव प्रचार के लिए निकल गए। राहुल गांधी और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अलग-अलग निकले। राहुल गांधी पहले ही जा चुके थे जबकि सीएम चन्नी रायकोट की रैली को संबोधित करने के लिए निकल गए।

रायकोट में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सफेद कागज पर लिखवा लें रायकोट के लिए जो कहेंगे कर दूंगा। चन्नी ने कहा कांग्रेस ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सम्मान दिया है। गरीब घर की बेटे को इतना ऊपर उठाना किसी के बस की बात नहीं है, यह सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने जहां कांग्रेस आलाकमान को धन्यवाद दिया वहीं उन्होंने राहुल गांधी, सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू का भी धन्यवाद दिया।

इस रैली को संबोधित करने के बाद चन्नी जगरांव में नानकसर गुरुद्वारा पहुंचे। वहां मत्था टेकने के बाद वह आत्म नगर हल्के से कांग्रेस प्रत्याशी कमलजीत सिंह कड़वल की रैली में पहुंचे। इसके बाद वो जोधेवाल में स्थित रविदास मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे और वहीं सामने गुरुद्वारा साहिब पर मत्था भी टेका।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट