...तो इस आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए JDS से गठबंधन करेगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक में सत्ताधारी गठबंधन सहयोगियों के बीच आगामी लोकसभा चुनावों के लिये सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई हैं और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि जीतने की क्षमता टिकट बंटवारे का पैमाना होगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता ने अपने लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहना पसंद करेंगे। सिद्धरमैया कांग्रेस-जद(एस) समन्वय समिति के प्रमुख भी हैं। उन्होंने हुबली में संवाददाताओं को बताया, “उम्मीद है कि सीटों के बंटवारे पर समझौता हो जाएगा...कोई अनुपात नहीं, कौन कहां से जीतेगा यह महत्वपूर्ण होगा।”

इसे भी पढ़ें: JDS-कांग्रेस गठबंधन पर मोदी का तंज, कहा- देश पर यही मॉडल थोपना चाहता है विपक्ष

सीटों को लेकर समझौता हालांकि दोनों दलों के लिए अहम परीक्षा साबित होगा क्योंकि मंत्रिपरिषद गठन और बोर्डों व निगमों के आवंटन में अपनाए गए दो तिहाई, एक तिहाई के फॉर्मूले को ही आधार मानते हुए जद(एस) ने कुल 28 में से 10 से 12 सीटों की मांग की है। कांग्रेस इसके विरोध में है और उसके कहा है कि सीटों का बंटवारा ‘‘गुणदोष’’ के आधार पर होगा।  कांग्रेस पर पार्टी के अंदर से भी इस बात का दबाव है कि वह जद(एस) को ज्यादा सीटें न दे, खासकर वे दस सीटें, जहां पार्टी के मौजूदा सांसद हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य