मोदी सरकार किसके इशारे पर आंखें मूंदे बैठी थी? राहुल गांधी फिर साधा केंद्र पर निशाना

By अंकित सिंह | Jul 07, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर जेन स्ट्रीट पर सेबी की विस्फोटक कार्रवाई को लेकर तीखा हमला किया, जिसने भारत के 6.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजी बाजार के बुनियादी ढांचे में भूचाल ला दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैंने 2024 में साफ कहा था - F&O बाज़ार 'बड़े खिलाड़ियों' का खेल बन चुका है, और छोटे निवेशकों की जेब लगातार कट रही है। अब SEBI खुद मान रहा है कि जेन स्ट्रीट ने हज़ारों करोड़ की चालाकी की। SEBI इतने समय तक चुप क्यों रही?

इसे भी पढ़ें: Gopal Khemka Murder Case: पुलिस को जेल में बंद गैंगस्टर पर शक, राहुल गांधी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

नियामक ने इन ट्रेडों से जुड़े 4,800 करोड़ रुपये से अधिक के मुनाफे को फ्रीज कर दिया है और जेन स्ट्रीट और इसकी भारतीय शाखा को बाजार में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने चल रही जांच के तहत उनके बैंक और डीमैट खातों को भी फ्रीज कर दिया है। जेन स्ट्रीट ग्रुप (जेएस ग्रुप) से जुड़ी चार संस्थाओं- जेएसआई इन्वेस्टमेंट्स, जेएसआई2 इन्वेस्टमेंट्स, जेन स्ट्रीट सिंगापुर और जेन स्ट्रीट एशिया ट्रेडिंग- को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिभूतियों में सौदे करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क

Sawan Special: सावन के महीने में हाथों की रौनक बढ़ाएंगे ये Green Bangles के ट्रेंडी और खूबसूरत Designs