प्रदेश में जूडा एक बार फिर हड़ताल की राह पर, ओपीडी के साथ इमरजेंसी वार्ड का भी काम हुआ ठप्प

By सुयश भट्ट | Sep 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में जूडा ने फिर हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के पांचों मेडिकल कॉलेज के 3 हजार जूनियर डॉक्टर आज यानी बुधवार से काम नहीं करेंगे। हड़ताल के दौरान जूडा ने इस दफे ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी वार्ड में भी काम नहीं करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि पिछले आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई को वापस नहीं लेने से जूनियर डॉक्टर नाराज हैं। इसके साथ ही पीजी के बाद होने वाले उनके रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद जूडा ने दुबारा हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। और ये समय भी ऐसा है जब प्रदेश में वायरल फीवर से हाहाकार मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में स्क्रब टायफस ने दी दस्तक,स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन 

दरअसल पिछले बार जूडा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन किया था। प्रदेश भर के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे। जिसके बाद प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से बातचीत के बाद और हाइकोर्ट के आदेश के बाद जूडा ने अपनी हड़ताल वापस ली थी।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये