एक बार फिर शिवराज सरकार ने लिया 2000 करोड़ का कर्ज, जारी किया नोटिफिकेशन

By सुयश भट्ट | Feb 28, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में आर्थिक हालात सुधारने के लिए सूबे की शिवराज सरकार फिर से 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है। वित्त विभाग ने 2 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें:उज्जैन सरीखा है हिमाचल का कालीनाथ कालेश्वर महादेव मंदिर ,यहां किया था महाकाली ने प्रायश्चित 

बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार पर अब तक 2 करोड़ 53 लाख 335 करोड़ का कर्ज हो चुका है। इसमें एक लाख 54 हजार करोड़ का कर्ज खुले बाजार का है। वहीं वित्त वर्ष 2019-20 में राज्य सरकार ने 23,430 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।भारी कर्ज के चलते राज्य सरकार को हर साल बड़ी रकम ब्याज के तौर पर चुकानी पड़ रही है।

मध्यप्रदेश सरकार पर अब तक 2 करोड़ 53 लाख 335 करोड़ का कर्ज हो चुका है। यह राज्य के कुल बजट से ज्यादा है। मध्य प्रदेश ने साल 2020-21 में 2.41 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। 

इसे भी पढ़ें:एमपी में किसानों के पास जहर खाने तक के पैसे नहीं, शिवराज के मंत्री ने किसानों का बयां किया हाल 

आपको बता दें कि कोरोना महामारी ने राज्य की आर्थिक हालत को काफी नुकसान पहुंचाया है और कर्ज की सीमाा बढ़ने के पीछे भी यही मुख्य वजह मानी जा रही है। लॉकडाउन के दौरान सभी उद्योग धंधे, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे थे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक