एक बार इस हिल स्टेशन पर आने के बाद सबकुछ भूल जाओंगे, ट्रैकिंग-कैंपिंग के लिए यह जगह जन्नत है

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 12, 2024

भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं। अगर आप भी ट्रैकिंग और कैंपिंग करनी है तो आप कानाताल हिल स्टेशन चले जाए। यह हिल स्टेशन उत्तराखंड में है और टूरिस्टों के बीच बेहद पॉपुलर है। यह जगह  ट्रैकिंग और कैंपिंग एक्टिविटी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस हिल स्टेशन की सुंदरता देखकर आप कश्मीर भूल जाओंगे। इसे सीक्रेच हिल स्टेशन भी कहा जाता है। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

अगर आप इस हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं तो देहरादून से 78 किलोमीटर दूर कानाताल चले आइए। इस हिल स्टेशन पर पर्यटक पहाड़, घाटियां, झरनें, नदियां और जंगल देख सकते हैं। बता दें कि टूरिस्ट यहां पर कोडाई जंगल में ट्रैकिंग कर सकते हैं और कैंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। 

दिल्ली से नजदीक है यह हिल स्टेशन

यह सुंदर हिल स्टेशन उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में है। यह हिल स्टेशन मसूरी हाई-वे पर पड़ता है और समुद्र तल से 2,590 मीटर की ऊंचाई पर है। कानाताल दिल्ली से पास होने के कारण वीकएंड में इस हिल स्टेशन में अब टूरिस्टों की अच्छी खासी भीड़ होने लगी है। वहीं, आप नई दिल्ली से ऋषिकेश होते हुए भी कानाताल जा सकते हैं। ऋषिकेश से कानाताल की दूरी करीब 75 किलोमीटर है। यहां आप नेचर वॉक कर सकते हैं और प्रकृति को करीब से महसूस करते हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan में प्रति 1,000 लोगों पर सिर्फ 22 कार, फिर भी Public Transport हाशिए पर

Delhi Police की महिला सिपाही से 24 लाख रुपये की ठगी, आरोपी विक्रांत तोमर बागपत से गिरफ्तार

JDU का अनंत सिंह पर बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधायकी जाने का भी खतरा!

Election Commission और राजनीति से लेकर खेल जगत तक की बड़ी खबरें